Jahanabad News: किंजर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस
जहानाबाद, अगस्त 26 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को किंजर बाजार में हुसैनी कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला और पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान लोगों ने प्रेम, अमन, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। पर्व को लेकर लोगों ने अपने घरों पर इस्लामी झंडे लगाए तथा मस्जिदों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया। एक-दूसरे के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। जुलूस में अधिवक्ता साबिर हुसैन, हुसैनी कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोकीम अब्बासी, अलीम मोहम्मद मंसूरी, नसरुद्दीन मिस्त्री, अशरफ मियां, मोहम्मद महबूब, आफताब अब्बासी, आजाद टेलर, साहिद टेलर सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के नवयुवक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अकीदत और एहतराम के साथ शहर में निकाला गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.