जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। थाना मुख्यालय के समीप महादलित टोली में महुआ-गुड़ से अवैध शराब बनाने और बिक्री का धंधा जारी रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आबकारी विभाग और किंजर पुलिस की ओर से कई बार छापेमारी कर कच्चा माल नष्ट किया गया और धंधे से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। बताया जाता है कि शाम के समय आसपास के करीब 20-25 गांवों से लोग यहां शराब सेवन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को लगने वाले मंगलाहाट के दिन ग्राहकों की संख्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में बड़ी संख्या में लोग इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं और प्रतिदिन बड़ी मात्रा में महुआ शराब की बिक्री होती है। लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से नियमित कार्रवाई कर इस धंधे पर प...