Jahanabad News: किंजर बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर माइक से दी गई चेतावनी
जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। किंजर बाजार एवं किंजर कुर्था मोड पर बढ़ते अतिक्रमण एवं जल जमाव की समस्या को देखते हुए अरवल डीएम अमृषा बैंस के आदेश पर करपी अंचलाधिकारी गोपाल पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय किंजर बाजार एवं किंजर कुर्था मोड पर माइककिंग के माध्यम से 21 अगस्त शुक्रवार तक अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने को कहा गया। माइकिंग द्वारा अनाउंसमेंट में साफ तौर पर कहा गया है कि सड़क के दोनों और जो नाला बना हुआ है उस पर अपना सीढ़ी निर्माण या दुकान लगाए हुए व्यक्ति अपना कब्जा हटा लें। क्योंकि बाजारों में जल जमाव की समस्या सड़क के दोनों किनारो पर बने नाला जाम हो जाने के कारण हो रही है। नाला की सफाई होते ही जल जमाव की समस्या को दूर किया जा सकता है। अंचलाधिकारी ने कहा कि समयानुसार जो भी अतिक्रमणकारी अपना अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.