जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। किंजर पंचायत के वार्ड नंबर सात में पिछले दो माह से पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड निवासी दारा पासवान, अजीज मियां, जयराज रजक, बिलाल अंसारी, छोटू मियां, राजी मियां ने बताया कि गत दो माह से समरसेबल मोटर चालू होने पर पानी देता है। लेकिन पानी टंकी में न जाकर जहां मोटर लगा हुआ है वहीं पर डायरेक्ट गिरता है। आसपास के लोग बाल्टी आदि में पानी भरकर अपने-अपने घरों में ले जाते हैं। वहीं दुकानदार पप्पू कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएचईडी विभाग द्वारा दो दिन पूर्व पुराना समरसेबल निकालकर दूसरा समरसेबल डाला गया था। लेकिन जब से दूसरा समरसेबल डाला गया है तब से डायरेक्ट पानी भी देना बंद हो गया है। पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिन घरों में अपना समरसेबल लगा हुआ है, वहीं से पीने के लिए पानी इस वार्ड के ...