जहानाबाद, सितम्बर 27 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को करपी प्रखंड की किंजर पंचायत स्थित सूर्य मंदिर परिसर के किंजर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीडीसी-सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति शैलेश कुमार की अध्यक्षता में घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई तथा पौधारोपण किया गया। डीडीसी ने स्वच्छता को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं अन्य लोगों ने श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- जोन्हा जलप्रपात पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...