जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: किंजर ,एक संवाददाता किंजर कुर्था मोड़ स्थित एनएच 33 मुख्य मार्ग पर थोड़ी सी बारिश हो जाने के कारण विगत एक माह से जल जमाव बना हुआ है। जिसके चलते छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, वृद्धजन, साइकिल सवार और बाइक सवार को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जहानाबाद, कुर्था और पालीगंज से अरवल तथा अरवल से जहानाबाद जाने वाले बाइक सवार लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जो भी व्यक्ति इस जल जमाव से होकर गुजरते हैं तो वे स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी कोसते हैं। कई महिला बाइक सवार तो संतुलन गड़बड़ा आने पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। फिर भी जिला प्रशासन और करपी प्रखंड प्रशासन की ओर से जल जमाव को निकालने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। 14 अगस्त जेहाना- 18 फोटो कैप्सन- किंजर स्थित एन...