जहानाबाद, सितम्बर 1 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर-कुर्था मोड़ स्थित एनएच-33 पर कई दिनों से जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग पर करीब दो फीट गंदा पानी जमा है, जिससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाली का निर्माण नहीं होने के कारण भारी जलजमाव, आक्रोशजल निकासी के प्रयास एनएच-33 के दक्षिणी हिस्से में जिला प्रशासन द्वारा करीब 20 दिन पहले जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर पानी निकासी का प्रयास किया गया था, लेकिन इससे जलजमाव की समस्या दूर नहीं हुई। उल्टे गड्ढे में पानी भर जाने से बाइक सवार लगातार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अरवल, करपी और इमामगंज की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।सफाई की आवश्यकता करीब 8-10 दिन पहले अरवल जिल...