Jahanabad News: काली मंदिर से माता के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद स्थित मुरादपुर चौकी के काली मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने माता की प्रतिमा पर चढ़े आभूषणों की चोरी कर ली। रविवार की सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने जब माता के आभूषण गायब देखे तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों एवं पुलिस को दी। बताया गया कि चोरों ने काली माता की प्रतिमा से मांग का टीका, कान की बाली, नाक की नथिया तथा पैर में पहनी चांदी की एक पायल चोरी कर ली। मंदिर से आभूषण चोरी होने की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
घटना की जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस टीम ने मंदिर पहुंचकर मामले की जांच की तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। इस संबंध में बैजनाथ कुमार के द्वारा सदर थाने में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.