Jahanabad News: काली मंदिर में चोरी का खुलासा, सोने के नथिया-टीका के साथ आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद स्थित काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा से सोने की नथिया, टीका समेत अन्य सोने के आभूषण चोरी के मामले में अरवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलहीपट्टी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
चोरी की घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों चोरों ने रात्रि के समय काली मंदिर में प्रवेश कर मां काली की प्रतिमा से सोने की नथिया, टीका समेत अन्य सोने की सामग्री चोरी कर ली थी। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस लगातार अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.