Jahanabad News: कायाकल्प योजनाओं को समय पर पूरा करें
जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में कायाकल्प योजना को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने आवश्यक निर्देश दिए। इस योजना के तहत चयनित सभी 223 योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत रंग रोगन का कार्य 5 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया जबकि मरम्मत कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। इस योजना के तहत लिए गए नई योजनाओं को 31 मार्च तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। इस योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत एवं रंग रोगन ,विद्यालयों के रंग रोगन, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि की मरम्मत एवं रंग रोगन का कार्य किया जाना है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 30 नवंबर तक कायाकल्प के काम पूरे करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.