जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के एनएच 22 पर काफरपुर गांव के समीप एक बाइक सवार दंपत्ती सफर कर रहे थे कि अचानक दूसरे तरफ से लाईट जलाकर आ रही दुपहिया वाहन के चपेट में आ गए। जिससे महिला बाइक से गिर गई और घायल हो गई। हालांकि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज कराया। बाद में चिकित्सकों ने उसे घर जाने की इजाजत दी। उक्त दंपत्ती गया शहर के संतोष कुमार व उनकी पत्नी पार्वती देवी बताए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...