Jahanabad News: काको व पाली थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान काको एवं पाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों के अभिलेखों, लंबित कांडों तथा पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन की शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाने तथा पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.