जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: पुलिस-जनता के बीच संवाद, विश्वास और समन्वय मजबूत करने की पहल काको, निज संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक गया के निर्देश पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में काको थाना क्षेत्र के सुलेमानपुर पंचायत भवन में 'लोक संवाद गोष्ठी' का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सूखा नशा युवाओं को तेजी से ले रहा अपनी गिरफ्त मेंलोक संवाद गोष्ठी का उद्देश्य गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद, आपसी विश्वास तथा समन्वय को मजबूत करते हुए स्थानीय समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। गोष्ठी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का भरोसा...