जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के निर्देश पर शनिवार को काको थाना क्षेत्र के मनियावां पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और आमलोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। इस दौरान लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लोक संवाद गोष्ठी में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, प्रभावी समाधान का ...