Jahanabad News: काको में चार दिनों से ठप जलापूर्ति, नप क्षेत्र की आधी आबादी हलकान
जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: प्रभावित मोहल्लों में टैंकर के माध्यम से नहीं की गयी वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था शनिवार तक मोटर की मरम्मत कर पानी शुरू होने की उम्मीद काको, निज संवाददाता। नगर पंचायत काको के मध्य विद्यालय के समीप स्थित जलमीनार का मोटर दोबारा जल जाने से पिछले चार दिनों से नगर पंचायत के कई वार्डों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है।
जलापूर्ति की समस्या लगातार चार दिनों से नल से पानी नहीं आने के कारण काको की आधी आबादी को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। खासकर सुबह और शाम पानी की व्यवस्था करने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जलापूर्ति ठप होने के बावजूद नगर पंचायत की ओर से प्रभावित मोहल्लों में टैंकर के माध्यम से वैकल्पिक जलापूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.