जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: स्थान चयन पर नहीं बनी सहमति, अतिक्रमण हटाने पर भी जोर काको, निज संवाददाता। काको बाजार में जाम की समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को प्रखंड आपूर्ति भवन में बैठक हुई। इसमें सड़क किनारे लगने वाली सब्जी-फल की दुकानों, मछली-मुर्गा विक्रेताओं और टेम्पो के लिए बाजार से बाहर अलग-अलग स्थान निर्धारित करने पर चर्चा हुई। हालांकि, इसके लिए किसी एक स्थान पर सहमति नहीं बन सकी।

बैठक में शामिल सदस्यों की जानकारी बैठक में विधायक ऋतुराज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमस्वरूपम, बीडीओ आशीष कुमार मिश्र, अंचलाधिकारी, वार्ड पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। चर्चा के दौरान बताया गया कि सड़क किनारे दुकानें लगाने और टेम्पो के बेतरतीब खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। ...