Jahanabad News: कांसा और पीतल के बर्तनों की रही धूम, दीये-कलश भी खूब बिके
जहानाबाद, नवम्बर 6 -- धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। धनतेरस पर बर्तन बाजार में भी परंपरा और जरूरत का अनूठा संगम देखने को मिला। कांसा और पीतल के बर्तनों को शुभ मानने की धार्मिक मान्यता के कारण इनकी खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे। निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार घरेलू उपयोग के बर्तन खरीदे। किसी ने कांसे की थाली और कटोरी खरीदी तो किसी ने पीतल के लोटे और अन्य बर्तनों की खरीदारी की। पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल होने वाले दीये, कलश और अन्य सामानों की भी मांग रही। खासकर ऐसे परिवारों में खरीदारी का उत्साह दिखा, जिन्होंने धनतेरस पर कुछ नया सामान घर लाने की परंपरा को प्राथमिकता दी। वही नॉन स्टिक के बर्तन भी खूब बिके। कुकर से लेकर पैन आदि की बिक्री हुई। लोगों ने इस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.