Jahanabad News: कस्तूरबा की छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दी गई जानकारी
जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हुलासगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने उपस्थित छात्राओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने शिक्षा के महत्व की चर्चा करते हुए इसके प्रति छात्राओं एवं विशेषकर अभिभावकों को सजग होने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कस्तूरबा विद्यालय के वार्डेन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शिविर के संचालन का जिम्मा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य विनयशील गौतम को मिला जो शिविर के संचालन में अपनी जिम्मेवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.