Jahanabad News: कलेर पुलिस ने लापता युवती को किया बरामद
जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता कलेर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से लापता युवती को पुलिस ने शनिवार को गोह थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। युवती के लापता होने के बाद से परिजन काफी परेशान थे। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने बीते 3 अगस्त को कलेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि सुकुमार शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस युवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने युवती को गोह थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने केवल युवती को बरामद किया है। युवती के न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.