जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के कलेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेर स्थित मुख्य सोन नहर पुल पर मंगलवार की शाम कलेर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित यात्रा एवं सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना था। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक इधर-उधर मार्ग बदलकर निकलने की कोशिश करते देखे गए, लेकिन पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों की जांच सुनिश्चित की गई। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग चार हजार क...