Jahanabad News: कलेर की नाबालिग लड़की बेंगलुरु से बरामद, अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: गुमशुदगी के मामले का खुलासा, आरोपी को जेल भेजने की तैयारी, पुलिस की टीम ने की सफल कार्रवाई। मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कलेर थाना क्षेत्र से बीते जुलाई माह में लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बेंगलुरु से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान साउल अंसारी, ग्राम - असनहरा, थाना - असनहरा, जिला बस्ती के रूप में की गई है। बरामद नाबालिग लड़की को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बीते जुलाई माह में एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.