Jahanabad News: करीब तीन घंटे बिजली गुल रहने से प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान
जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मंगलवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण जहां घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों और बिजली पर निर्भर अन्य कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हुई।बिजली गुल रहने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी, जिससे कई परिवारों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। मोबाइल फोन चार्ज करने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल तथा अन्य जरूरी कार्यों में भी लोगों को परेशानी हुई। बिजली पर निर्भर दुकानों और प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित होने से कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.