Jahanabad News: करपी सीडीपीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगा किया प्रदर्शन
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। करपी की सीडीपीओ पर आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के नाम पर अवैध वसूली और सेविका-सहायिकाओं को चयनमुक्त करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिला कमेटी ने शुक्रवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। संघ की जिला अध्यक्ष नीलम कुमारी ने आरोप लगाया कि सेविका-सहायिकाओं से 20 प्रतिशत राशि की मांग की जाती है और जांच के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने कार्यालय में कथित तौर पर बिचौलियों के माध्यम से वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अमृषा बैंस को ज्ञापन सौंपा। वहीं, करपी सीडीपीओ दर्शन मेविका ने आरोपों को निराधार बताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.