जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के गोपालगंज बाजार में सोमवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती खुशबू कुमारी को इलाज को लेकर परिजनों ने घोसी पीएचसी में इलाज को लेकर भर्ती कराया है जहां तत्काल युवती खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि खुशबू अपने घर में कार्य कर रही थी तभी वह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...