Jahanabad News: करंट लगने से 40 वर्षीय महिला की गयी जान
जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: धान की रोपनी कर घर लौट रही थी महिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया मखदुमपुर, निज संवाददाता।
घटना का विवरण मखदुमपुर थाना क्षेत्र के गंगलो बिगहा गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलकुमारी देवी (40 वर्ष) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार फूलकुमारी देवी शुक्रवार शाम को बधार (खेत) से धान की रोपनी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से गिरा हुआ एलटी (लो टेंशन) बिजली का तार उनके संपर्क में आ गया। तार की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोग और परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.