Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझोस गांव में करंट लगने से 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक रामानंद कुमार का पुत्र अमलेश कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमलेश अपने घर के बगल खेत में सब्जी तोड़ने गया था, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। वहीं घटना के बाद परिजन आनन- फानन में घायल युवक अमलेश कुमार को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में ही मृतक के परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे जिससे माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक अमलेश कुमार अपने घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.