Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीया महिला उर्मिला देवी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरड़ा गांव निवासी रामसहाय पासवान की पत्नी थीं। उनके परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह महिला घर में काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली के चालू तार के संपर्क में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। हादसे के बाद आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उन्हें अरवल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर अपने गांव पालीगंज चले गए। घटना के बाद से पूरे परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.