जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। बलिदाद बाजार स्थित तालाब की निकासी पुलिया भारी मात्रा में कचरे से जाम हो जाने के कारण पूरे इलाके में जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है। परिणामस्वरूप एक ओर तालाब के आसपास सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर इसी तालाब के पानी पर निर्भर निचले इलाकों के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र सफाई नहीं कराई गई तो खरीफ फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: टेहटा में नाला उड़ाही नहीं होने से जल जमाव की समस्या गंभीरतालाब की निकासी का मुद्दा ग्रामीणों के अनुसार बलिदाद बाजार से परासी जाने वाली मुख्य सड़क पर बने इस तालाब की निकासी के लिए वर्षों पहले दो बड़े निकासी द्वारों वाली पुलिया का निर्माण कराया गया ...