जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। नगर परिषद प्रशासन की बद इंतजामी का आलम यह है कि कई मोहल्ले में प्रतिदिन कचरा उठा कर ले जाने वाला वाहन नहीं आता। वहीं गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग उठाने की व्यवस्था की अधिकांश मोहल्ले में नहीं है। कभी-कभार वाहन आता भी है तो उसमें एक ही साथ गीला और सूखा कचरा को कर्मी डाल लेते हैं जबकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा पूर्व में किया घोषित किया जा चुका है कि गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया। फिलहाल हालत यह है कि लोग धीरे-धीरे अपने घर में गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग रखना बंद कर दिए। शहर के वार्ड 8 निवासी जैनेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी गली में कभी कभार दो-तीन दिन पर ट्रैक्टर आता है। उसमें भी ट्रैक्टर वाले कर्मी सड़क से ही ...