Jahanabad News: कंदौल गांव के पास नहर में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश, इलाके में सनसनी
जहानाबाद, अक्टूबर 13 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता कंदौल गांव के समीप नहर में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान नहीं होने के कारण मृतक के संबंध में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ युवक नहर में स्नान कर रहे थे। इस दरम्यान पुल में फंसी लाश पर नज़र पड़ी। तुरंत इसकी सूचना हुलासगंज पुलिस को दी गई। वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता चलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हुलास गंज पुलिस द्वारा लाश को आवश्यक कागज़ी कार्रवाई पुरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.