जहानाबाद, अक्टूबर 18 -- चार दशक बाद सहपाठियों का मिलन Jahanabad News: ओकरी हाई स्कूल के 1981 बैच के सहपाठियों का हुआ मिलन समारोह- युवा पेज सीनियर सिटीजन के कगार पर पहुंच चुके लोगों के स्कूल के दिनों की पुरानी यादें हुईं ताजा चार दशक बाद मिले दोस्त, गीत-संगीत के बीच साझा किए जीवन के अनुभव जहानाबाद, नगर संवाददाता ओकरी हाई स्कूल से 1981 में मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों का मिलन समारोह रविवार को निजी आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। कई दशकों बाद एक-दूसरे से मिलकर सहपाठी भावुक हो गए। समारोह में गीत-संगीत के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा की गईं और सभी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। स्कूल के दिनों में पजामा-शर्ट और चप्पल पहनकर पगडंडियों के रास्ते पढ़ने आने वाले ये दोस्त आज जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। कोई इंजीनियर बना,...