Jahanabad News: ऑटो पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग में मोकरी मोड़ के पास अनियंत्रित टेंपो चालक की गलती के कारण टेंपो पलट गया जिसमें दो महिलाएं जख्मी हो गईं। टेंपो पलटने के सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी 112 की पुलिस टीम एवं सदर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल से दोनों जख्मी को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज किया गया। जख्मी गुलसाना खातून 22 वर्ष एवं शहजादा खातून उम्र 65 वर्ष दोनों शाही मोहल्ला अरवल के रहने वाली हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रमन आर्यभट्ट ने बताया कि दोनों जख्मी खतरे से बाहर हैं। फोटो- 13 जुलाई अरवल- 01 कैप्शन- अरवल सदर थाना क्षेत्र के अरवल-जहानाबाद एनएच 33 पर मोकरी मोड़ के पास सोमवार को ऑटो पलटने के बाद लगी भीड़। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.