जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गांव के समीप मंगलवार को एक ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउर पंचायत अंतर्गत खौना गांव निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी को इलाज के लिए स्कूटी से पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान दक्षिणी गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बिजलीपुर मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गंभीर टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने द...