जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। एसयूसीआई के स्थानीय कार्यालय में शनिवार को नवंबर क्रांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व सर्वहारा के महान नेता लेनिन एवं स्टालिन के चित्र पर माल्यार्पण और झंडोत्तोलन के साथ हुई। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि वर्ष 1917 में लेनिन के नेतृत्व में रूस में हुई महान नवंबर क्रांति ने दुनिया की दिशा और दशा बदल दी थी। इस क्रांति ने मजदूरों और गरीब किसानों को शोषण, जुल्म एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की ताकत दी तथा आर्थिक समानता की नई राह दिखाई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश में भी शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए संघर्ष तेज करें। यह भी पढ़ें- Ranchi News: माकपा ने मनाई अक्तूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ कार्यक्रम को उमेश प्रसाद मंडल, दीपक कुमार,...