Jahanabad News: एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए दिशा- निर्देश दिए
जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा पुलिस लाइन, अरवल में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, आपसी समन्वय एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।इस पुलिस सभा का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.