Jahanabad News: एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस भवन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार ने यहां पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पुलिस भवन के निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित गुणवत्ता समेत अन्य बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। नए पुलिस भवन का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता, आधारभूत संरचनाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) भूदेव दास उपस्थित थे। फोटो- 23 अक्टूबर जेहाना- 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.