Jahanabad News: एसपी ने जनता दरबार में सुनीं जन-समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। जनता दरबार के दौरान एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याएं बेहद गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुनीं। प्राप्त आवेदनों के निष्पक्ष और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र और न्यायोचित निवारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फोटो- 30 जुलाई अरवल- 02 कैप्शन- अरवल स्थित कार्यालय में गुरुवार को लोगों की फरियाद सुनते एसपी डॉ. नवजोत सिमी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.