Jahanabad News: एसपी ने करपी थाने का किया निरीक्षण
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने शुक्रवार को करपी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। फरियादियों की ओर से रखे गए मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनता दरबार के बाद एसपी ने थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, गिरफ्तारी की प्रगति और अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा की। मालखाना, थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, रात्रि गश्ती, वाहन जांच, मद्यनिषेध कानून के अनुपालन और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.