जहानाबाद, सितम्बर 22 -- Jahanabad News: अरवल। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की गई। फरियादियों ने पुलिस से जुड़े मामलों सहित विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों से एसडीपीओ को अवगत कराया। एसडीपीओ ने सभी आवेदनों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लाइन डे में एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...