जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। एसडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक नूतन राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गांवों में जाकर ग्रामीणों एवं बुजुर्गों से सीधा संवाद किया तथा शिक्षा के प्रति उनके विचारों, बच्चों की पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों और ग्रामीण जीवन के अनुभवों को समझने का प्रयास किया। सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और उनके अनुभवों से महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी सीख प्राप्त की। इस पहल से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, संवाद कौशल, टीमवर्क तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा मिला। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न...