जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: जहानाबाद। कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जहानाबाद के प्रथम एमबीबीएस बैच के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को "व्हाइट कोट सेरेमनी" का आयोजन किया गया है। कॉलेज के एमडी ओम नारायण ने बताया कि यह समारोह विद्यार्थियों के चिकित्सा शिक्षा में औपचारिक प्रवेश तथा सेवा, करुणा एवं चिकित्सकीय नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार एवं आई.जी.आई.एम.एस. पटना के प्राचार्य डॉ. रंजीत गुहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...