जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आसन्न जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आवश्यक सूचनाओं का डिजिटल संग्रहण कार्य आगामी एक अगस्त से शुरू हो रहा है। गौरतलब हो कि यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने चार्ज स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशिक्षित क्षेत्र अधिकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी सूचनाओं का ऑनलाइन संकलन करेंगे।

जनगणना कार्यक्रम जिला प्रशासन के अनुसार, जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। वहीं, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 2 मई से 31 मई 2026 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। अब अगले चरण में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए आवश्यक आंकड़े एक...