Jahanabad News: एएलटीएफ ने दो हजार लीटर जावा महुआ किया नष्ट
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: जहानाबाद। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के तहत एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने मखदुमपुर थाने की पुलिस के साथ मखदुमपुर स्टेशन के पूरब कंसारा गांव के समीप सघन अभियान चलाया। सूचना मिली थी कि वहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण कर उसकी बिक्री की जाती है। खोजबीन में धंधेबाजों के द्वारा छुपाकर रखा हुआ तकरीबन दो हजार लीटर जावा महुआ मिला जिसे पुलिस कर्मियों ने नष्ट किया। पुलिस के आने की भनक पाकर धंधेबाज पहले हीं फरार हो गए थे जिन्हें पकड़ने के लिए चिन्हित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.