Jahanabad News: एंबुलेंस चालक पर मारपीट करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बाला बीघा गांव निवासी सरिता देवी ने एंबुलेंस चालक पर अपने पति मुकेश सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने शहर तेलपा थाने में दो एंबुलेंस चालकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सरिता देवी के पति मुकेश सिंह घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस चालक कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए वहां से गुजरा, जिससे सड़क किनारे नाली का गंदा पानी उनके ऊपर पड़ गया। इस बात को लेकर मुकेश सिंह ने जब एंबुलेंस चालक से आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद एंबुलेंस चालक प्रवीण कुमार सिंह और ललन सिंह ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उनके पति का दायां पखुरा टूट गया तथा गर्दन पर भी खरोंच आई है। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.