Jahanabad News: उमस भरी गर्मी से बेचैन है लोग
जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तापमान बढ़ने से धान का बिचड़ा बचाना किसानों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। अधिकांश जगहों पर बिचड़ा पीला पड़ने लगा है। वहीं यदि बिचड़े वाले खेत में पानी किया जाता है तो भी तेज धूप के कारण जमाव पानी काफी गर्म हो जा रहा है। जिसके कारण धान का पौधा पर बुरा असर पड़ रहा है।
गर्मी में काम करने की कठिनाई वहीं 10 बजते ही धूप इतनी कड़ी हो रही कि बाहर निकलना दुभर हो रहा है। आवश्यक काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं, वह भी गमछे या तौलिया के सहारे। दोपहर में पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है। इसके अलावा बाजारों में चहल-पहल केवल सुबह-शाम ही देखने को मिल रहा है। दिन में राहगीर भी आश्रय ले ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझाव इस संदर्भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.