जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: डीएम ने घोसी व बराज क्षेत्र का किया निरीक्षण, जरूरी सामानों के साथ होगी शिविर की व्यवस्था जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने बुधवार को घोसी प्रखंड और उदेरास्थान बराज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण की निर्देश उन्होंने संवेदनशील एवं कमजोर तटबंधों पर चौबीसो घंटे निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से पहले बालू की बोरियां, जियो बैग, बोल्डर समेत अन्य जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उदेरास्थान बराज की सुरक्षा, जलस्तर और जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली।

आपात स्थिति की तैयारी उन्होंने अधिकारियों को बराज एवं जल निकासी संरचनाओं की नियमित तकनी...