जहानाबाद, जुलाई 12 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उत्पाद विभाग के चार अधिकारियों पर मारपीट कर दो लाख दस हजार रुपये जबरन वसूलने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर हुलासगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण प्राथमिकी के अनुसार, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मनीचक गांव निवासी अम्पु कुमार ने आरोप लगाया है कि तीन जुलाई की सुबह वह अपने वाहन से गया से इस्लामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हुलासगंज स्थित तेईस माईल चौराहा पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन को रोककर जांच की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की तथा मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बाद में उन्हें एक अन्य स्थान पर ले जाकर विभिन्न मोबाइल न...