जहानाबाद, जुलाई 27 -- Jahanabad News: 10 लीटर चुलाई शराब बरामद, धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी काको, निज संवाददाता। प्रखंड सहित जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के उत्तर सेरथू गांव में छापेमारी की।

छापेमारी का विवरण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) के सहयोग से की गई इस छापेमारी में करीब 990 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया, जबकि 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान गांव के सुनसान इलाके में अवैध रूप से शराब बनाने की तैयारी चल रही थी।

कार्रवाई के परिणाम पुलिस टीम के पहुंचते ही धंधेबाज मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ, तैया...