जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के सुगांव में सड़क दुर्घटना में वृद्धा राधिका देवी(80 वर्ष) की मौत हो गई। वह सुगांव की ही रहने वाली थी। घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने घर से टेहटा बाजार जाने के लिए निकली थी। सुमेरा रोड पर आते ही पीछे से एक ई रिक्शा ने ठोकर मार दी। घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। आकस्मिक घटना से परिवार स्तब्ध है। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध मे प्रभारी थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि ...