Jahanabad News: इश्तेहार वारंटी समेत तीन गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाने की पुलिस ने न्यायालय से जारी इश्तहार वारंट के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि कांचक गांव निवासी विजेंद्र यादव को न्यायालय से प्राप्त इश्तहार वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, लोदीपुर गांव से एक महिला आरोपी को धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर, काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बीबीपुर गांव निवासी रामजीवन चौधरी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भी नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.